जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सोमवार को जिले में तीन उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नए स्थानों पर तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एसडीएम केराकत सुनील कुमार भारती को मड़ियाहूं का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया को केराकत भेजा गया है। इसके अलावा, मड़ियाहूं के एसडीएम कुणाल गौरव को शाहगंज का कार्यभार सौंपा गया है।

सूत्रों के अनुसार, तबादले के तुरंत बाद तीनों अधिकारियों ने अपने-अपने नव नियुक्त कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण कर लिया है।

Tags: