जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति का शव खाई में मिला है। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने स्थित एक खाई में सुबह राहगीरों ने मृत व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया।
काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है।