Jalaun: झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर ट्रक से टकराया डीसीएम, चालक की मौत

"हादसे के बाद डीसीएम और ट्रक में आग लग गई"

Update: 2025-03-25 02:43 GMT

जालौन: एट थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर कानपुर जा रहा एक डीसीएम टायर फटने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद डीसीएम और ट्रक में आग लग गई। इस आग से केबिन में फंसे डीसीएम चालक की माैत हाे गई।

एट थाना प्रभारी ने साेमवार काे बताया कि ट्रक में पीछे से आए एक डीसीएम के टकराने की घटना में उसके चालक की माैत हाे गई है। मृतक की पहचान झांसी के सदर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी अंकित चौरसिया के रूप में हुई है। जबकि डीसीएम के क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। टक्कर के बाद दोनों वाहन जलने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया और डीसीएम चालक के शव को निकालते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा।वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम काे टोल कर्मचारियों की मदद से वाहनों को हटवाते हुए यातायात बहाल कराया गया।

Tags:    

Similar News