UP में बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी, बढ़ेगा रोजगार

UP में बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी

Update: 2025-05-28 14:27 GMT

Lucknow.लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में फिल्म इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की जाएगी। इससे फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। फिल्म इंस्टीट्यूट में अभिनय, पटकथा लेखन, संपादन, वीएफएक्स, कैमरा संचालन, लाइटिंग, फैशन, मीडिया और जनसंचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 1,510 करोड़ रुपये खर्च कर यमुना

एक्सप्रेसवे के पास 230 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। पहले चरण में विभिन्न स्टूडियो और फिल्म इंस्टीट्यूट का निर्माण अगले तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। कंपनी के जीएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि इंस्टीट्यूट का निर्माण तीन लाख वर्ग फीट क्षेत्र में किया जाएगा।


Tags:    

Similar News