खेल-खेल में चाटा ज़हरीला पदार्थ, मासूम ने अस्पताल में तोडा दम

Update: 2024-04-10 17:03 GMT
सोरोंजी: सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में मासूम ने खेल-खेल में जहरीला पदार्थ चाट लिया। कीट मारने को रखे इस पदार्थ को चाटने से मासूम की हालत बढ़ गई। उसे उपचार के लिए झोलाछाप के यहां ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और हंगामा किया है। मौके पर पहुंची पुलिस तब तक झोलाछाप भाग गया था। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।मौत का शिकार डेढ़ वर्षीय डिग्गु हुआ है। सतीश का बेटा अपने घर में खेल रहा था। घर में कीट मारने के लिए एक शीशी में दवा रखी थी। दवा का ढक्कन खुला हुआ था। उसने खेलते-खेलते ढक्कन उठाकर जीभ से चाट लिया और बेहोश हो गया।
जब घर वालों ने यह नजारा देखा तो घबरा गए। आनन फानन में उसे उपचार के लिए गोरहा के एक झोलाछाप के यहां ले गए। यहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। शाम को मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही जमकर हंगामा किया। सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची, झोलाछाप भाग गया। मासूम के पिता सतीश ने सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जान शुरू कर दी है।झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों ने हंगामा किया। उसकी सूचना पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। तहरीर ले ली है। जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

-->