Infrastructure से तेज होगी विकास रफ्तार

Update: 2026-07-01 10:02 GMT

New Delhi| नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में कुल 14,115 करोड़ रुपये की लागत वाले दो प्रमुख सड़क और टनल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य देश की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाना और प्रमुख शहरों में यातायात दबाव को कम करना है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ये परियोजनाएं देश के
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस तेज, सुरक्षित और आधुनिक सड़क नेटवर्क विकसित करने पर है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इनमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली में प्रस्तावित 6 लेन वाले द्वारका टनल की है, जिस पर 6,970 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह टनल लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही राजधानी के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे 148AE पर आधुनिक 6 लेन टनल का निर्माण किया जाएगा, जो शिवमूर्ति इंटरचेंज को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगा। यह शिवमूर्ति इंटरचेंज द्वारका एक्सप्रेसवे (NH-248BB) का अहम हिस्सा है।
इस टनल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.1 किलोमीटर होगी, जिसमें से लगभग 3.1 किलोमीटर हिस्सा साउदर्न रिज फॉरेस्ट के नीचे से गुजरेगा। इसके निर्माण के बाद पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच आवागमन तेज और सुगम हो जाएगा। साथ ही ट्रैफिक जाम और यात्रा समय में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।
दूसरी बड़ी परियोजना उत्तर प्रदेश के लिए मंजूर की गई है। यहां कानपुर से कबरई तक एक नया 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी कुल लागत 7,145 करोड़ रुपये तय की गई है। यह हाईवे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सरकारी जानकारी के अनुसार, दोनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल 14,115 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन फैसलों से न केवल सड़क संपर्क बेहतर होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
Tags:    

Similar News