Ganga-Yamuna नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी

Update: 2024-08-29 11:09 GMT
प्रयागराज Prayagraj: उत्तर प्रदेश के एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते कई दिनों में कई इलाकों में बारिश हुई और आज सुबह से भी लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। water level बढ़ने से शहर के निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान दोनों नदियों का जलस्तर तकरीबन सवा मीटर बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर 80 मीटर के आंकड़े को पार कर गया। जलस्तर
बढ़ने
के साथ-साथ निचले इलाकों के लोगों की धड़कने भी बढ़ रही है।
अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही दोनों नदियां
बता दें कि मंगलवार रात यमुना का नैनी में जलस्तर 79.23 मीटर दर्ज किया गया था जो 24 घंटे बाद बढ़कर 80.42 मीटर हो गया। इसी तरह गंगा का छतनाग में जलस्तर मंगलवार रात आठ बजे 78.52 मीटर दर्ज किया गया था, जो बुधवार रात आठ बजे 79.79 मीटर हो गया। इस तरह से गंगा के जलस्तर में 1.27 मीटर एवं यमुना के जलस्तर में 1.19 मीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा-यमुना अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। यहां गंगा-यमुना का खतरे का निशान 84.734 मीटर है।
दोनों नदियों के जलस्तर में हो सकती है वृद्धि
वहीं, बुधवार रात आठ बजे यमुना का नैनी में 80.42 मीटर एवं गंगा का छतनाग में जलस्तर 79.67 मीटर रहा। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है बृहस्पतिवार को दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। Prayagraj में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। घाट पर दुकान लगाने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। यह तीसरी बार जलस्तर की बढ़ोतरी है। इसके पहले भी दो बार जलस्तर में वृद्धि हो चुकी है। एक बार गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर चुकी हैं। दूसरी बार मंदिर के पास से वापस हो गईं और अब तीसरी बार वृद्धि जारी है। आज भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जिससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
Tags:    

Similar News

-->