representative image

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जहांगीरगंज कस्बे में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पंचायत कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सैयद अमानुल्लाह, अवनीश श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार यादव, रिंकू दुबे, दिनेश कुमार, मोहम्मद शोएब ,अरविंद कुमार, सुरजीत सिंह, महेंद्र कुमार, अजय कुमार, रमाकांत, अमरेंद्र उपाध्याय, कामरान समेत समस्त सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मचारी शामिल नगर पंचायत कर्मियों ने नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक भी किया।

source-hindustan


Tags: