Mathura.मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को घर के बाहर से टेंपो में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 10 दिन पहले की है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला को रविवार को होश आया तो उसने आपबीती सुनाई। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने जांच शुरू करा दी।मगोर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की ससुराल गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में है। करीब 10 दिन पहले उसे सड़क पर घायल अवस्था में देखकर लोगों ने सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया, जहां से 15 मई को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला के शरीर और गुप्तांगों पर चोट के निशान थे। रविवार को महिला को होश आया। उसने स्टाफ को बताया कि वह घर के बाहर घूम रही थीइसी दौरान टेंपो में सवार होकर आए चार-पांच लोगों ने उसे जबरन खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क पर फेंक कर चले गए। उसे नहीं पता कि वह कौन सी जगह थी। लोगों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की बात सुनकर अस्पताल स्टाफ हैरान रह गया और उसने पुलिस को सूचना दी।


Tags: