पति-पत्नी का अपहरण कर हत्या

Update: 2022-06-16 13:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आजमगढ़ में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। पति-पत्नी का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कालेज अंबारी के पास गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे दोनों का शव मिला। शव देखने से लग रहा था कि दोनों को करंट लगाकर जान ली गई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ ही सड़क पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी इन्द्रपाल मौर्य फुलवरिया में जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। वह अपनी पत्नी शकुंतला मौर्य के साथ मंगलवार को दवा लेने के लिए बाइक से जौनपुर के शाहगंज बाजार गए थे। दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। इन्द्रपाल ने फोन उठाया और बताया कि वे संकट में हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।परिवार वाले रातभर दोनों की खोजबीन करते रहे। इसी बीच सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह घर से आठ किलोमीटर दूर अंबारी में दंपत्ति का शव मिला। पास में ही उसकी बाइक भी गिरी मिली। दंपत्ति के कपड़े अस्तव्यस्त थे। दोनो के चेहरे काले पड़ गए थे। लोग करंट लगा कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News