आगरा में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, जिंदा जल गया मकान मालिक

Update: 2024-04-27 09:10 GMT
आगरा : आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में शुक्रवार आधी रात को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग में मकान मालिक सत्य प्रकाश जिंदा जल गए। वो घर पर अकेले ही थे। पूरा परिवार पैतृक गांव हाथरस गया हुआ था।
 नगला किशनलाल के रहने वाले सत्य प्रकाश मूल रूप से हाथरस के रहने वाले थे। बताया गया है कि उनकी पत्नी और बच्चे फिलहाल गांव में गेहूं की कटाई के लिए गए हुए हैं। सत्य प्रकाश घर पर अकेले ही थी। आधीरात को न जाने कैसे उनके घर में आग लग गई। लोगों ने जब घर से आग की लपटों को उठते हुए देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। आग इतनी भीषण थी कि घर में कोई प्रवेश नहीं कर पा रहा था। घर के अंदर सत्य प्रकाश फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ मौके पर पहुंच गई। जब तक घर में लगी आग पर काबू पाया गया, जिंदा जलकर सत्य प्रकाश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान मालिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया।
Tags:    

Similar News