हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर आपस में भिड़ीं पापा की परियां, केस दर्ज, देखें वीडियो

Update: 2021-10-27 02:55 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Uttar Pradesh News Hindi) के आशियाना थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो स्काई हिल्टन नाम के एयरबार के नजदीक का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवतियों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में एक युवक भी शामिल बताया जा रहा है। पूरी घटना के बीच आशियाना पुलिस (Aashiyana Police) ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



मामला सोमवार रात का है। यहां होटल के नजदीक एक कार आकर रुकी। इसमें एक लड़की सवार थी। इसी बीच फैजाबाद रोड का रहने वाला रॉबिन भी वहां पहुंच गया। बताया गया कि उसके साथ भी दो युवतियां थीं। कहा जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां नशे में थीं। अब रॉबिन के साथ मौजूद उसकी दो दोस्तों ने दूसरी लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़की बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने रॉबिन और उसकी दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इस मामले में इन्स्पेक्टर धीरज शुक्ला ने जानकारी दी है। उनका कहना है कि 10 अक्टूबर को कार सवार युवती ने रॉबिन के खिलाफ तहरीर दी थी। लड़की का आरोप था कि रॉबिन ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शोषण किया है। पुलिस ने यह कहा है कि वह इस मामले में जांच में जुटी है। वहीं, सोमवार को लड़की की रॉबिन से फिर से मुलाकात हो गई। रॉबिन के साथ दो अन्य युवतियां भी थीं। उन्होंने लड़की पर गंभीर आरोप लगाए। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस पूरे मामले में रॉबिन को अरेस्ट कर लिया गया है।


Tags:    

Similar News

-->