गाजियाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का कहर, IMD का बड़ा अलर्ट

गाजियाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का कहर

Update: 2025-05-28 14:54 GMT

Ghaziabad.गाजियाबाद। तीन-चार दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर काफी गर्मी महसूस की गई। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी भी अधिक महसूस की जाएगी।आंधी-बारिश के बाद लगातार तीन-चार दिन तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिली थी।

मंगलवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल मंडराने के कारण उतनी गर्मी महसूस नहीं हुई। सुबह-शाम गर्मी से राहत रही। लेकिन बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने और तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर तक काफी गर्मी महसूस की गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी बनी रही। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Tags:    

Similar News