हरियाणा पुलिस ने पशु चोरों की तलाश में शुरू की ताबड़तोड़ दबिश

Update: 2022-11-10 09:52 GMT

सरधना न्यूज़: हरियाणा पुलिस ने पशु चोरों की तलाश में सरधना के मंढियाई गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने कईमकानों में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया। दबिश के दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी पुलिस ने कई को हिरासत में लिया। कुछ दिन पूर्व जिंद जिले में पशु चोरी की बड़ी घटना हुई थी। हरियाणा के जिंद जिले से सीआई मोनिका टीम के साथ सरधना पहुंची। यहां सरधना थाने में आमद दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस लेकर टीम ने मंढियाई गांव में दबिश दी। दबिश कुछ दिन पूर्व जिंद में हुई पशु चोरी की घटना में शािमल लोगों की तलाश में दी गई। टीम ने विभिन्न घरों पर ताबड़तोड़ दबिश डाली। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बीच टीम कई लोगों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई थी। एसआई मोनिका ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिंद में पशु चोरी की बड़ी घटना हुई थी। पशु चोरों की लोकेशन मंढियाई गांव में मिल रही थी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News

-->