Hapur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
वायरल करने की धमकी
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिम्भावली थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर 22 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिम्भावली थाना प्रभारी सुमित तोमर के अनुसार, आरोपी गांव की ही रहने वाली छात्रा को बहाने से पंचायत भवन में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।