अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होली के त्यौहार को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर साल की तरह इस बार भी निगरानी के लिए पुलिस तैनात है। वहीं, अलीगढ़ में स्थित हलवाईयां मस्जिद को होली के त्यौहार से पहले तिरपाल से ढक दिया गया है। दरअसल ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई मस्जिद पर रंग न फैंक दे क्योंकि इससे विवाद भी हो स​कता है।

केयरटेकर हाजी मोहम्मद इकबाल का कहना है: मस्जिद के केयरटेकर हाजी मोहम्मद इकबाल का कहना है कि, मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे इसके लिए पिछले 4-5 साल से हो यह हो रहा है।

Tags: