मुजफ्फरनगर में चक्रधर कैमिकल पर पड़ा GST का छापा

Update: 2023-06-27 11:11 GMT

मुजफ्फरनगर। जिले में बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ा गई है। स्टेट जीएसटी की टीम ने बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित चक्रधर केमिकल प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की। मौके पर नब्बे लाख रुपये जमा कराए गए।

जानकारी के मुताबिक एस आई बी के अधिकारियों ने पूरे परिसर को कब्जे में लेकर दस्तावेज और स्टॉक खंगाले। ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी ज्योति स्वरूप शुक्ल ने बताया कि कर चोरी के इनपुट के आधार पर जांच की गई। कंपनी केमिकल फर्टिलाइजर का निर्माण करके बिक्री करती है ITC मे गड़बड़ी और लेखा पुस्तकों के रखरखाव में भारी अनियमितता मिली और स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई।

जांच पड़ताल के बाद व्यापारी ने 90 लाख रुपए कर के रूप में जमा किए। टीम के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News