Greater Noida: बर्गर खिलाने के बहाने खेतों में ले जाकर मासूम के साथ की हैवानियत

खेतों में ले जाकर घटना को अंजाम दिया

Update: 2024-09-30 05:19 GMT

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में एक 5 साल की बच्ची को हवस को शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी ने कल बर्गर खिलाने के बहाने खेतों में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार कल एक शख्स ने ग्राम छोलस में रहने वाली 5 साल की बच्ची के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिजनों ने थाना जारचा पुलिस से की। मामले की जांच-पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने आज लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमित प्रजापति पुत्र मूलचंद को रेलवे लाईन के पास से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने शनिवार को मासूम बच्ची को बर्गर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जान पहचान होने के कारण बच्ची उसके साथ चली गई। आरोपी ने गांव के शिव मन्दिर के पास खेत मंे बच्ची के साथ दरिंदगी करते दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो उसने आपबीती मां को बताई। इसके बाद वह बच्ची को लेकर थाना जारचा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। प्राथमिक जांच में बच्ची के साथ दरिंदगी की बात सामने आई है।

Tags:    

Similar News

-->