Greater Noida: गौकशी के आरोपी ने पुलिस पर किया हमला, मुठभेड़ में पकड़ा गया

Update: 2025-11-29 07:45 GMT

ग्रेटर नोएडा: जारचा थाना क्षेत्र के कलौंदा इलाके में आज पुलिस और गौकशी के आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात आरोपी साजिद को गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार साजिद पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गतिविधियों पर पुलिस लंबे समय से नज़र रख रही थी। आज उसे कलौंदा क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की, जिसके दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

घायल साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी गौकशी गिरोह से जुड़े हुए हैं और कई मामलों में वांछित थे।

Tags:    

Similar News