Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनी जनता की समस्याएं

Update: 2025-03-06 12:03 GMT

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में "जनता दर्शन" आयोजित कर करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और जनता को जल्द से जल्द राहत मिले।

मदद का आश्वासन

जनता दर्शन के दौरान, एक महिला ने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने उससे इलाज का अनुमानित खर्च लाने को कहा और भरोसा दिलाया कि सरकार आवश्यक मदद करेगी।

अधिकारियों को निर्देश

सीएम योगी ने फरियादियों के आवेदन अधिकारियों को सौंपे और निर्देश दिया कि सम्बंधित प्रक्रिया तेजी से पूरी कर आवश्यक मामलों को सरकार तक पहुंचाया जाए।

जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Tags:    

Similar News