गोरखपुर : नगर निगम की दुकानों पर चला बुलडोजर, सामने आई यह वजह

Update: 2023-09-25 07:47 GMT
गोरखपुर जिले में पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की 19 दुकानों पर रविवार को बुलडोजर चला। नगर निगम की ओर से आवंटियों को पहले ही नोटिस दिया गया था। इसके बाद दुकानें खाली हो गईं।
 कैंट थाने से लेकर चारूचंद्रपुरी के गेट तक नगर निगम की 19 दुकानें थीं, जिन्हें वर्ष 1992 में आवंटित किया गया था। फोरलेन निर्माण के लिए इन दुकानों को तोड़ने का निर्णय लिया गया। 11 सितंबर को सभी दुकानदारों को नोटिस देकर 18 सितंबर तक सामान हटाने को कहा गया। दुकान खाली होने पर रविवार को बुलडोजर चला।
 अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी अरविंद कुमार ने बताया कि दुकानों के टूटने से सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी। फोरलेन सड़क का काम समय से पूरा कराया जाएगा।
Tags:    

Similar News