Gonda: आपत्तिजनक क्लिप पर BJP ने गोंडा जिलाध्यक्ष को दिया नोटिस

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर जारी हुई नोटिस

Update: 2025-05-26 12:08 GMT

गोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर उप्र. भारतीय जनता पार्टी ने गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी की है। रविवार को प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से जारी इस नोटिस में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का हवाला देते हुए कहा गया है कि, इस कृत्य से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण दें, जवाब संतोषजनक न पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, गोंडा जिले का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी है। इस वीडियो में भाजपा नेता जिला पार्टी कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहें हैं। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार वीडियो 12 अप्रैल 2025 को शाम नौ बजकर 39 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है। वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर ने इसे साजिश करार दिया। तर्क दिया कि महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की।

Tags:    

Similar News