सांप काटने से हुई लड़की की मौत

Update: 2023-06-18 14:11 GMT
आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में एक मृत लड़की को झाड़-फूंक से जिंदा करने का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने सांप के काटने से मरी लड़की के शव को रखकर पहले उसके चारों तरफ गोला बनाया। फिर इसके बाद घूम-घूम कर मंत्रोच्चार करते हुए मृतक लड़की को जिन्दा करने लगी। हालांकि 6 घंटे बीत जाने के बाद लड़की जिंदा नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और झाड़-फूंक करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में गुरुवार की रात करीब 9 बजे गीता राजभर (19) पुत्र इंद्रजीत राजभर को सांप ने काट लिया। इसके बाद आनन-फानन में गीता को लेकर परिजन सिधारी स्थित नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने गीता को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन जब गीता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे गाजीपुर स्थित अमवा के सती माई के स्थान ले गए वहां भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।
वहीं शुक्रवार की सुबह लड़की के परिजन मृतक गीता के शव का दाह संस्कार करने दोहरीघाट जा रहे थे। तभी रास्ते में पड़े सठियांव बाजार में असोना गांव की एक लड़की ने मृतक गीता को जिंदा करने का दावा किया। इसके बाद नसरुद्दीनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के मैदान में लड़की ने मृतक लड़की के शव को रखकर पहले उसके चारों तरफ गोला बनाया। फिर इसके बाद घूम-घूम कर मंत्रोच्चार करते हुए मृतक लड़की को जिन्दा करने लगी। हालांकि 6 घंटे बीत जाने के बाद लड़की जिंदा नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और झाड़-फूंक करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्धविश्वास फैलाने को लेकर झाड़-फूंक करने वाली लड़की और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News