Ghaziabad: अनियंत्रित क्रेन ने बाइक में मारी टक्कर

चालक की हड्डी टूटी

Update: 2024-10-05 05:13 GMT

गाजियाबाद: लिंक रोड थानाक्षेत्र के साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित क्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद क्रेन ने डिवाईडर की रेलिंग तोड़ दी। हादसे में बाइक सवार के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई। घायल का उपचार चल रहा है। घायल की पत्नी ने क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वसुंधरा सेक्टर एक निवासी नेहा का कहना है कि रात उनके पित प्रशांत कौशांबी स्थित ऑफिस से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास पहुंची तो एक अनियंत्रित क्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद क्रेन हाईवे की डिवाइडर को तोडने के बाद रेलिंग को तोड़ दिया। नेहा का कहना है कि क्रेन की टक्कर लगने से उनके पति के हाथ, पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई।

गंभीर हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका आप्रेशन किया गया है। नेहा का कहना है कि अस्पताल में उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। नेहा ने क्रेन चालक के खिलाफ लिंक रोड थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->