Ghaziabad: खंभे में करंट लगने से दो लोग झुलसे, स्थिति गंभीर

"आसपास के लोगों के किसी तरह डंडे की सहायता से उन्हें बचाया"

Update: 2025-05-14 13:44 GMT

गाजियाबाद: रमतेराम राम रोड पर खंभे में करंट उतरने से मंगलवार को दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों के किसी तरह डंडे की सहायता से उन्हें बचाया। इलाके के अशोक कुमार ने बताया कि रमतेराम रोड स्थित बिजली के खंभे पर कई दिनों से तार टूटकर लटक रहा है जिसकी चपेट में राहुल कुमार (40) और पवन (43) आ गए।

लोगों ने उन्हें खंभे से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। अशोक ने बताया कि कई बार खंभे पर टूटे तार को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव होता है। इससे पहले अगर अधिकारी मामले की सुध नहीं लेते हैं तो बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News