Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नया मार्ग व्यवस्था
गाजियाबाद: राजधानी दिल्ली से मेरठ जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) से मेरठ (Meerut) के रास्ते में लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से लोगों को बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन (Route Diversion) किया है। सीकरी मेले में भीड़ बढ़ने पर मोदीनगर (Modi Nagar) की यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो, इसको लेकर पुलिस जिले में डायवर्जन लागू करेगी। यह डायवर्जन शुक्रवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक जारी रहेगा। किसी भी भारी वाहन को मोदीनगर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
वैकल्पिक मार्ग जान लीजिए
गाजियाबाद (Ghaziabad) की ओर से आ रहे भारी वाहनों को मुरादनगर गंगनहर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। अगर किसी को मेरठ जाना है तो गाजियाबाद एएलटी से हापुड़ चुंगी होते हुए एनएच-9 से जाना होगा। इसके साथ ही भोजपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन मोदीनगर में नहीं आ सकेगा।
हेल्पलाइन नंबर जारी
मेरठ की तरफ से आ रहे भारी वाहनों को मोहिउद्दीनपुर (Mohiuddinpur) की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुहाई से मोदीनगर नहीं आ सकेंगे। अगर मेरठ जाना है तो दुहाई से डासना होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रवेस का प्रयोग करना होगा। इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस की तरफ से हेल्पलाइन भी जारी की गई हैं।
श्रद्धालु पैदल ही मंदिर तक जाएंगे
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार छह वें नवरात्र से मंदिर के आसपास लगी बैरिकेडिंग के अंदर किसी वाहन को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पैदल ही श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
यह रहेगा डायवर्जन
गाजियाबाद (Ghaziabad) से मेरठ की तरफ जाने वाले भारी वाहन मोदीनगर में प्रवेश नहीं करेंगे और उन्हें मुरादनगर में गंगनहर मार्ग के जरिए जाना होगा।
मेरठ से गाजियाबाद आने वाले भारी वाहन को एनएच-नौ डायवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कुंडली की ओर से आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
हापुड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन मोदीनगर में प्रवेश नहीं करेंगे। ऐसे वाहनों को एनएच-नौ का प्रयोग करना होगा।
यातायात हेल्पलाइन: 9643322904 0120-2986100
ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोदीनगर – मनोज कुमार- 9568739891