Ghaziabad: मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी लेकर फरार
"मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज"
गाजियाबाद: नेहरूनगर थर्ड में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी कर ले गए। घटना को चोरों ने तब अंजाम दिया जब पति पत्नी अपने बेटे के साथ स्कूल गए हुए थे। मामले में पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिवम गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 27 मार्च को दिन में 12 बजे के बाद बेटे के दाखिले के लिए जानकारी करने स्कूल गए थे। एक बजे के आसपास जब वह लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और चोर अंदर अलमारी, सेफ में रखे लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी भी उन्होंने देखे। पड़ोसियों से भी इस बारे में बात की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है।