Ghaziabad: ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी से शिक्षिका के पति ने छेड़छाड़ की
'किशोरी की मां ने शिक्षिका के पति करण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया"
गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी से शिक्षिका के पति ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि किशोरी की मां ने शिक्षिका के पति करण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी मोहल्ले में ही रहने वाली शिक्षिका के पास डेढ वर्ष से ट्यूशन पढ़ने जा रही है। शनिवार को पीड़िता पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन घर पर शिक्षिका मौजूद नहीं थीं। उनकी गैर मौजूदगी में उनके पति करण सिंह ने किशोरी से छेड़खानी कर दी।
किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों से शिक्षिका के पति की शिकायत की। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।