Ghaziabad: फर्जी साझेदारी समझौते से 1.04 करोड़ की चपत

Update: 2025-06-17 12:08 GMT

गाजियाबाद: डासना के सरफराज ने डीएलएफ कॉलोनी, रोहतक हरियाणा के सत्यपाल धनखड़ के खिलाफ साझेदारी के नाम 1.04 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सत्यपाल ने रुपये लौटाने के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी।

सरफराज ने बताया कि अपने परिचित रियाजुद्दीन, शकील के माध्यम से उनकी मुलाकात सत्यपाल धनखड़ से हुई। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि हरियाणा में टेलीकॉम कंपनी में स्क्रैप का ठेका लेना है। उसे भी साझेदार बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने सत्यपाल के खाते में 54 लाख रुपये बैंक के जरिये और 50 लाख रुपये नकद दे दिए।

माल बेचने की बारी आई तो सत्यपाल ने बात करनी बंद कर दी। तकादा पर उनको जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

Tags:    

Similar News