Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल लुटेरा पकड़ा गया
गाजियाबाद: विजयनगर पलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान लुटेरे को गिरफ्तार किया है। वहां चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने टीम पर फायर झोंक दिया। एसीपी विजयनगर ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पुनीत पुत्र विनोद निवासी दुगार्पुरी चौक थाना हर्षविहार नई दिल्ली मूल पता ग्राम नीमका थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर बताया है।
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूटपाट और झपटमारी के 19 मुकदमे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में दर्ज हैं।