Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित नई फल एवं सब्जी मंडी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंडी सचिव द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान कुछ बाहरी लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
गोलीबारी शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति पिस्तौल से लोगों पर गोलियां चलाता दिख रहा है। इस बीच, उसके कथित समर्थक तोड़फोड़ करते और लोगों पर कुर्सियों से हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो में, बाद में कुछ लोग हमलावर का पीछा करते भी दिख रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की। मंडी में व्यापारियों ने पुलिस के सामने ही हंगामा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त मंडी परिसर में बड़ी संख्या में मंडी समिति के सदस्य, फल विक्रेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। गोलीबारी शुरू होते ही मंडी में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
Tags: