Ghaziabad: शराब की दुकान में लगी भीषण आग में लाखों रुपये की शराब जलकर राख
'लाखों का स्टॉक जलकर राख"
गाजियाबाद: जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के एक्सटेंशन में लगी भीषण आग में लाखों रुपये की शराब जलकर राख हो गई। रविवार रात करीब 1 बजे आग लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई और चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस घटना में लाखों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
यहां देखें वीडियो: आग लगने की सूचना रात 1:16 बजे दमकल केंद्र और पुलिस को दी गई। चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शराब की विभिन्न ब्रांड की दुकान में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग कैसे लगी?
रविवार देर रात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में BYOB Tha Weekend वाइन शॉप में लगी आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। यह दुकान सभी प्रमुख शराब ब्रांडों को बेचने के लिए जानी जाती है, इसमें एक कैंटीन और रेस्तरां भी है जहां ग्राहक भोजन करते हैं और शराब पीते हैं।