Ghaziabad: मोदीनगर में बॉयलर फटने की घटना की जांच 11 दिन बाद भी अधूरी

"फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी"

Update: 2025-04-10 10:30 GMT

गाजियाबाद: मोदीनगर के मुकीमपुर गांव स्थित फैक्टरी में बॉयरल फटने की घटना की जांच 11 दिन बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी,जिसकी जांच के लिए तीन सदस्यी टीम गठित की गई थी।

जिलाधिकारी ने सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था, लेकिन अब तक जांच पूरी नही हो पाई है। जांच के लिए एडीएम एफ सौरभ भट्ट ने एसडीएम मोदीनगर डॉ.पूजा गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी, जिसमें डीआईसी जीएम श्रीनाथ पासवान, सहायक श्रम आयुक्त विरेंद्र कुमार, सहायक निदेशक कारखाना कृपांशु गुप्ता और शामिल हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जांच कमेटी को जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News