Ghaziabad: शादी के बाद सामने आया पति का सच, पत्नी ने दर्ज कराया केस
शादी के बाद सामने आया पति का सच
Ghaziabad.गाजियाबाद। हापुड़ की एक युवती को शादी के करीब एक महीने बाद पता चला कि जिस युवक के साथ उसने सात वचन लिए हैं, वह पहले से ही किसी दूसरी महिला से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। इतना ही नहीं आरोपी के किसी दूसरी महिला से भी संबंध हैं, जिससे उसका एक बच्चा भी है।जब पीड़िता ने इसका विरोध अपने पति से किया तो उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।
परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी, तब पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।हापुड़ की एक युवती ने अपने परिवार की सहमति से पिछले साल जुलाई में क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी दूसरी जाति के लड़के से शादी की थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन 19 अगस्त को पीड़िता को एक गुमनाम पत्र मिला।