Ghaziabad: अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में किसान लामबंद होना शुरू हुए

भू-अधिग्रहण का विरोध

Update: 2024-10-18 05:40 GMT

गाजियाबाद: मोदीनगर में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा कस्बा निवाड़ी में कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में किसान लामबंद होने लगे हंै।

किसानों ने पंचायत कर 4 गुना मुआवजा व अन्य सुविधाएं मिलने के बाद भूमि देने की बात कही है। पंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान नेता राजभूषण त्यागी उर्फ लाला, सतेंद्र त्यागी व अंकित त्यागी ने बताया कि राज्य औद्योगिक विकास निगम कस्बा निवाड़ी में 19 सौ बीघा कृषि भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। पहले तय हुआ था कि सर्किज रेट का 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा, मगर अब पता चला कि सिर्फ 2 गुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है। किसानों ने कहा कि किसी भी कीमत पर 2 गुना मुआवजे पर भूमि नहीं दी जाएगी।

जरूरत पडऩे पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि मुआवजे के अलावा पुनर्वास राशि, 5 प्रतिशत विकसित भूमि सहित अन्य सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा रहता है तो किसान मुख्यमंत्री दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस मौके पर जयकुमार फौजी, कृष्णा पाल सिंह, अनु त्यागी, विनोद खलीफा, अरुण त्यागी, सभासद मांगेश्व व नीतू आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->