Ghaziabad: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का चौथे दिन भी धरना जारी

"भाकियू के पदाधिकारी व क्षेत्र के किसानों की एक पंचायत हुई"

Update: 2025-02-01 05:32 GMT

मोदीनगर: भारतीय किसान यूनियन का तहसील में चैथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना सुचारू रूप से जारी रहा है। शुक्रवार को भाकियू के पदाधिकारी व क्षेत्र के किसानों की एक पंचायत हुई, जिसमें शनिवार को तहसील से शुगर मिल तक पैदल यात्रा की रणनीति बनाई गई और क्षेत्र के किसानों से अपील की गई शनिवार को पैदल यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचे।

पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष देवव्रत धामा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनीत त्यागी, जिलाध्यक्ष अरुण ंकसाना, युवा जिला अध्यक्ष आसु त्यागी, गौरव त्यागी, अमजद खान, संजय त्यागी, रोहित त्याग,ए मोहसिन खान, इरफान ठेकेदार, ताहिर, फिरोज खान, रिंकू त्ंयागी, हैप्पी त्यागी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->