गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग 2024-25 के अंतर्गत लगभग ₹150 करोड़ की लागत से शहरभर में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका उद्घाटन महापौर और संबंधित क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा कराया गया है।

इन कार्यों में शामिल हैं:

इंदिरापुरम व वसुंधरा क्षेत्र में ₹83 करोड़

सिटी जोन में ₹18 करोड़

कविनगर क्षेत्र में ₹19 करोड़

मोहननगर क्षेत्र में ₹18 करोड़

विजयनगर क्षेत्र में ₹3 करोड़

इन सभी कार्यों की मॉनिटरिंग नगर निगम के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा की जा रही है।

शुकतीर्थ में बोले योगी: 5000 साल पुरानी भागवतभूमि का होगा विकास, संतों की स्मृति में घाट और सभागार बनेंगे

क्या हो रहे हैं कार्य?

शहर के पांचों जोनों में लगभग 45 निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से नाला निर्माण, सड़क सुधार, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इन कार्यों को दिन-रात कराया जा रहा है ताकि मानसून से पहले अधूरे कार्य पूरे हो सकें।

प्रमुख कार्यस्थल:

इंदिरापुरम, पटेल नगर, लोहिया नगर, बिहार नगर, तिगरी गोल चक्कर, विजयनगर, शालीमार गार्डन, वजीराबाद रोड, मोहन नगर, राजेंद्र नगर, भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, गगन विहार, शास्त्री नगर, गोविंदपुरम, बामेटा, दुहाई, वैशाली सेक्टर-1, मदन मोहन मालवीय मार्ग, केला भट्टा, रईसपुर, कविनगर डी ब्लॉक, सहानी रोड सहित कई क्षेत्र।

जनता की प्रतिक्रिया

स्थानीय नागरिकों और पार्षदों द्वारा कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की गई है। महापौर सुनीता दयाल ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी जनहित में ऐसे कार्य लगातार होते रहेंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

Tags: