Ghaziabad: साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में फ़ायदा दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे
"थाने में रिपोर्ट दर्ज"
गाजियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक युवक को साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में लाभ दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले में पीड़ित ने आॅनलाइन शिकायती पत्र देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
निकुंज गोयल ने बताया कि उन्होंने आॅनलाइन देखकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया था। आठ बार में उन्होंने ढाई लाख रुपये दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जो एप उनको डाउनलोड कराया गया था उसमें रकम बढ़कर 6.72 लाख रुपये दिख रही थी। निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकल सकी। जब ठगों से बात की गई तो वह और रकम की मांग करने लगे। परेशान होकर उन्होंने शिकायत की। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।