गाजियाबाद: मोदीनगर क्षेत्र के गांव नंगला मूसा में पुरानी रंजिश के कारण हमलावरों ने डेयरी में घुसकर गैंगस्टर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। गैंगस्टर ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। गोली लगने से एक बकरी घायल हो गई। पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वर्तमान में गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन निवासी राहुल उर्फ कालू मोदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने अभी उस पर व उसके दो साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

Tags: