Ghaziabad: पुलिस लाइन के सामने स्पीड़ ब्रेकर पर बिगड़ा बाइक का संतुलन, एक की मौत
"मौके पर ही मौत"
गाजियाबाद: पिलखुआ से ईद मिलन कर लौट रहे बाइक सवार समीर(23) निवासी पसौंडा थाना टीला मोड अपने बहनोई और मामा के साथ मंगलवार की देर रात घर लौट रहे थे। हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर जा गिरे। पीछे बैठे समीर का सिर डिवाइडर से टकरा गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समीर के बेहनाई और मामा भी चोटिल हो गए। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ईद के मौके पर समीर अपने बहनोई शमीम निवासी सीलमपुर दिल्ली और मामा अफरोज निवासी मुजफ्फरनगर के साथ गांव से पिलखुआ अपने दोस्तों के घर गया था। मंगलवार की रात करीब दो बजे तीनों तेज गति से हापुड़ चुंगी की ओर जा रहे थे।
जैसे ही पुलिस लाइन के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अंसुलित हो गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि पीछे बैठा समीर गिर गया और डिवाडर से सिर टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि शमीम और अफरोज भी चोटिल हो गए। तीनों को संजयनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव की मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जहां देर शाम शव को
सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। समीर के भाई सलमान ने बताया कि समीर उनका छोटा भाई था और पेंट का काम करता था। समीर का निकाह तय हो गया था और मई माह में उसकी शादी होनी थी।