सहारनपुर: जिले के एक गांव की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अपने पति का शव विदेश से भारत मंगवाने की गुहार लगाई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि जिले के थाना देवबंद की भायला निवासी संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि उसके पति मनोज कुमार दक्षिण अफ्रीका में एक कंपनी में नौकरी करते थे और 27 अगस्त को बीमारी के चलते उनकी वहां मौत हो गई। पत्र में महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है और उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह अपने पति का शव भारत ला सके ।
राय ने बताया कि इस सिलसिले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने देवबंद के उप जिलाधिकारी दीपक कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं । राय ने बताया कि शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और उसके बच्चे अभी छोटे हैं ।
सोर्स- punjab kesari

Tags: