Gaziabad: नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे

पोर्टल अपडेट होने से डेढ़ हजार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अटके

Update: 2024-07-15 06:10 GMT

गाजियाबाद: सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल अपडेट होने से नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं. लोग निगम के पांचों जोनल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. करीब डेढ़ हजार प्रमाण पत्र अटके हैं. प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग विभिन्न योजना में आवेदन नहीं कर पा रहे.

महारजिस्ट्रार कार्यालय ने सीआरएस पोर्टल को प्रदेश में 18 को अपडेट किया है. नए पोर्टल में कई नई सुविधा देने का दावा किया है. इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन, विलंबित पंजीकरण के संबंध में ऑनलाइन शुल्क भुगतान, प्रमाण पत्रों का इलेक्ट्रिक वितरण, फर्जी प्रमाण पत्र की जांच, रजिस्ट्रार के कार्य पर्यवेक्षण, एसएमएस या ईमेल से सूचना मिलना शामिल है, लेकिन पोर्टल अपडेट होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है. नए पोर्टल पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं. सप्ताह पहले जिन लोगों ने आवेदन किया था वह जोनल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. करीब डेढ़ हजार जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सके.

सिटी जोन में सबसे ज्यादा 800 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बने हैं. मोहननगर, कविनगर, वसुंधरा और विजयनगर जोन में भी बड़ी संख्या में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं. निगम के अलावा लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर नगर पालिका में भी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं. मोदीनगर और मुरादनगर में सप्ताह से प्रमाण पत्र बनाने का काम बंद है.

Tags:    

Similar News

-->