खतरे के निशान से 4.74 मीटर नीचे गंगा, 10 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

Update: 2023-08-06 10:15 GMT
वाराणसी। गंगा इस समय उफान पर हैं। रविवार की सुबह जलस्तर में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि रिकार्ड की गई, जो शनिवार को तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा थी। गंगा में पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के रैंप डूबने से शवदाह के आने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों तक स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह जलस्तर में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर 66.52 मीटर रिकार्ड किया गया। इस समय गंगा का जलस्तर खतरे के बिंदु 71.262 मीटर से 4.74 मीटर नीचे है। यदि इसी तरह पानी बढ़ा तो जल्द ही चेतावनी व खतरे के बिंदु को छू जाएगा। इसके बाद बाढ की आशंका बढ़ जाएगा।
गंगा कें पानी बढ़ने से घाटों का संपर्क टूट गया है। वहीं मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के रैंप भी डूबने लगे हैं। इससे शवदाह के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गंगा में उफान से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हैं। वैसे, एनडीआरएफ व जल पुलिस निगरानी कर रही है। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।
Tags:    

Similar News