फुकरान हत्याकांड का खुलासा: दो सालों ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2023-02-24 14:44 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने रामपुर मनिहारान में 22 फरवरी को हुई युवक फुरकान की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को मृतक युवक के फुफेरे और सगे साले ने मिलकर अंजाम दिया था। हत्या 22 फरवरी की देर रात में हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, थाना रामपुर मनिहारान के गांव चुनहेटी गाड़ा में 22 फरवरी को फुरकान का शव चारपाई पर खून पर लथपथ मिला था। युवकी की हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। शरीर पर चाकू का वार इतना घातक था, चाकू के तीन टुकडे़ हो गए थे। फुरकान की हत्या फुफेरे भाई सालिम और सगे साले ईशा मोहम्मद ने चाकूओं से की थी।

मृतक फुरकान का पत्नी से हो चुका था तलाक: पुलिस के अनुसार, मृतक फुरकान की पत्नी गुलशाना करीब दो साल पहले अपने पत्नी को तलाक हो गया था। गुलशाना का आरोप था, उसका पति फुरकान उसके साथ मारपीट करता था। जिसके बाद वह मुजफ्फरनगर अपने मायके चली गई थी। वहां पर उसने अपने फुफेरे भाई सालिम से निकाह कर लिया था। निकाह के बाद दोनों के एक बच्ची हो गई।

लेकिन गुलशाना की वहां भी सालिम से नहीं बनी और करीब 15 दिन पहले वह दोबारा से फुरकान के पास सहारनपुर आकर रहने लगी। वह अपनी छह माह की बच्ची को भी साथ लेकर आई थी। इस कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

Tags:    

Similar News