झांसी। रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले में रहने वाला अजय गिरि गोस्वामी ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार अजय गिरि गोस्वामी बाइक से अपने रिश्तेदारी में बबीना थाना क्षेत्र में आया हुआ था। जहां से बाइक लेकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बिजौली के पास चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।