मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

Update: 2022-12-29 13:29 GMT

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि लोक कल्याण के मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को उन्नति की जो ऊंचाइयाँ दी है, वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

Tags:    

Similar News