फिरोजाबाद: एक महिला का शव मिलने से सनसनी, महिला के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है जानिए पूरा मामला

जांच में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की गई है।

Update: 2022-02-16 16:13 GMT

फाइल फोटो 

 जनता से रिस्ता वेबडेस्क: फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह सैय्यद मार्ग पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया जांच में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की गई है।

गांव बसई मोहम्मदपुर के ग्रामीण ने बुधवार की सुबह अंते की मढै़या के समीप महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
Full View

महिला ने पहन रखी थी मैक्सी 
थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि महिला की उम्र करीब 22 से 24 साल के बीच की है। महिला के गले में चोट के निशान हैं। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हत्या कर शव फेंके जाने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। महिला ने गुलाबी रंग की मैक्सी, लाल-नीला धारीदार स्वेटर पहन रखा था। लाल रंग की शॉल भी थी। 
Tags:    

Similar News

-->