Firozabad: वीवीपैट स्टोरेज की सुरक्षा का लिया जायजा

Update: 2026-03-20 05:40 GMT

फिरोंजाबाद: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कलैक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की भी जांच की विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक व सम्बन्धित पटल सहायक उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News