फिरोजाबाद: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एजेंसी मालिक की मौत हो गई, जबकि मैकेनिक घायल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है थाना नगला खंगर क्षेत्र के नगला ताल निवासी विपिन कुमार यादव ने अभी हाल ही में नगला खंगर में होंडा बाइक की एजेंसी ली थी, जिसे अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है।Hindi news subscription
ज़्यादा जानें
स्वास्थ्य और वेलनेस उत्पाद
धर्म-आध्यात्म सामग्री
देशभक्ति के उत्पाद
विज्ञापन सेवा
वेबस्टोरी निर्माण सेवा
खेती-बाड़ी जानकारी
यात्रा गाइड (उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश)
भारत समाचार
मनोरंजन समाचार पत्रिका
वेबस्टोरी सेवा
वह मंगलवार शाम अपने कर्मचारी मेकैनिक रामनिवास निवासी नगला गुलाल के साथ एजेंसी के काम से शिकोहाबाद आये थे। देर रात को जब वह लौटकर जा रहे थे, तभी शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों लोग सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उन दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।
ज़्यादा जानें
समाचार सदस्यता सेवा
शिक्षा संबंधी सामग्री
कृषि उपकरण
वेबस्टोरी निर्माण सेवा
हिंदी भाषा पाठ्यक्रम
खेती-बाड़ी जानकारी
ईपेपर सदस्यता
स्वास्थ्य और वेलनेस उत्पाद
महिलाओं के फैशन उत्पाद
राम निवास की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।