फ़िरोज़ाबाद: मानसून के दस्तक देते ही स्मार्ट सिटी की सड़के बारिश का पानी भरने से जलमग्न नजर आने लगी है जिसकी बजह से वाहन सवार एवं पैदल चलने वालों को गन्दे जलभराव में होकर निकलने को विवश होना पड़ रहा है

शुक्रबार की शाम कुछ मिनटों की बारिश होने पर स्मार्ट सिटी की सड़कों, सर्विस रोड सहित नगर के कई क्षेत्रों में गलियों और सड़कों पर बारिश के साथ साथ नाले - नालियों का गन्दा पानी भर गया। जिसके कारण दुपहिया वाहन चालकों एवं पैदल चलने वालों को इस गन्दे जलभराव में निकलने को मजबूर होना पड़ा।

गौरतलब है,कि नगर निगम के द्वारा सुभाष तिराहे से स्टेशन रोड तक स्मार्ट रोड का निर्माण कराया गया है। लेकिन इस स्मार्ट रोड के दोनों साइडों पर बने फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने की बजह से पैदल चलने वालों को बारिश के कारण भरने वाले गन्दे जलभराव में होकर निकलना पड़ रहा है। और लोग यह कहते हुए नजर आये कि करोड़ो रूपये खर्च कर नगर निगम ने स्मार्ट रोड का निर्माण कराया है। उसके बाबजूद भी स्मार्ट सिटी का हाल बेहाल बना हुआ है। वही दुसरो की समस्या से राहत दिलाने वाली नगर निगम खुद जलमग्न दिखाई दी। नगर के कई क्षेत्र जिसमे जलेसर रोड, सरस्वती नगर, विभव नगर, बौद्ध आश्रम, तिलक नगर, गाँधी पार्क के अलावा कई निचले हिस्सों में वर्षात होने के कारण जलभराव हो जाता है।

वही नगर के अधिकांश मोहल्लों में खाली पड़े प्लाटों में वर्षा होने की बजह से गन्दा पानी भरने के कारण मच्छरों की समस्याएं होने लगी है। और जहरीले कीड़े निकलने से वहाँ निवास करने वालो को डर लगने लगा है। वही नगर निगम के अधिकारियों के पास इस परेशानी से लोगो को राहत दिलाने की कोई व्यवस्था नही नजर आती दिखाई दे रही है। जब कि मानसून की वर्षात को अभी दो-तीन दिन ही हुए है।

Tags: